लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः अब पोषाहार गुणवत्ता में गड़बड़ी करने वालों की नहीं होगी खैर, मंत्री ममता भूपेश ने दिए जांच के आदेश 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 2, 2019 20:22 IST

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ने बताया कि महिला अधिकारिता एवं समेकित बाल विकास सेवा निदेशालय में रिक्त पदों को भर्ती के लिए अभ्यर्थना सम्बंधित एजेंसियों को भिजवाई जाएगी।

Open in App

राजस्थान की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश ने विभाग द्वारा पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों और महिलाओं को वितरित किए जाने वाले पोषाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इसकी जांच करवाने के निर्देश हैं।

भूपेश बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें घटिया पोषाहार आपूर्ति की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसकी जांच के लिए उन्होंने तीन सदस्यीय समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह समिति 15 दिन में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। अगर जांच में घटिया पोषाहार आपूर्ति की शिकायत को सही पाया गया, तो सम्बंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ने बताया कि महिला अधिकारिता एवं समेकित बाल विकास सेवा निदेशालय में रिक्त पदों को भर्ती के लिए अभ्यर्थना सम्बंधित एजेंसियों को भिजवाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सरकार के विजन के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश ने बताया कि प्रदेश की आंगनबाड़ियों को स्मार्ट आंगनबाड़ी बनाया जाएगा ताकि लोगों में इनके प्रति आकर्षण पैदा हो सके और यहां मिलने वाली सुविधाओं से अधिक संख्या में बच्चे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने अधिकारियों को आंगनबाड़ियों के कायाकल्प के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। 

मंत्री ममता भूपेश ने बताया कि महिलाओं की सहायता के लिए एक वूमन हेल्पलाइन कॉल सेंटर स्थापित किया जाएगा। यह कॉल सेंटर 24 घंटे और 365 दिन काम करेगा। इसकी खास बात यह होगी कि इसका संचालन भी महिलाओं द्वारा ही किया जाएगा। 

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया