लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों के धरने में महिलाएं भी शामिल हुईं, कुछ समय के लिए मार्ग बाधित किया

By भाषा | Updated: December 13, 2020 23:58 IST

Open in App

मथुरा, 13 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बाजना स्थित मोरकी कॉलेज मैदान में धरना दे रहे किसान नेता रामबाबू कटेलिया को पुलिस ने शनिवार रात हिरासत में ले लिया. इससे नाराज महिलाओं ने रविवार की सुबह अवाखेड़ा गांव के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर पेड़ डालकर जाम लगा दिया. इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर दो किलोमीटर तक जाम लग गया. महिलाओं ने हिरासत में लिए गए किसान नेता को छुड़वाने की मांग की. यह मांग पूरी होने के बाद ही महिला किसानों ने रास्ता खोला.

मांट के क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि रविवार को पुलिस ने किसान कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कटेलिया को निषेधाज्ञा उल्लंघन के कारण हिरासत में ले लिया था परंतु महिलाओं के उग्र होने के कारण इलाके की शांति-व्यवस्था में व्यवधान आने की आशंका के चलते उन्हें छोड़ना पड़ा.

दरअसल, कटेलिया के नेतृत्व में आठ मांगों को लेकर मोरकी इंटर कॉलेज बाजना में धरना-प्रदर्शन चल रहा है. शनिवार को रात करीब 11 बजे उप जिलाधिकारी (मांट) श्याम अवध चौहान और क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र चौहान ने धरना स्थल पर पहुंच कर कटेलिया को मनाने का प्रयास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे