महिला कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, तमिलनाडु राजमार्ग अवरुद्ध किया

By भाषा | Updated: December 18, 2021 12:16 IST2021-12-18T12:16:30+5:302021-12-18T12:16:30+5:30

Women activists protest, Tamil Nadu highway blocked | महिला कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, तमिलनाडु राजमार्ग अवरुद्ध किया

महिला कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, तमिलनाडु राजमार्ग अवरुद्ध किया

चेन्नई, 18 दिसंबर स्मार्ट फोन के पुर्जे बनाने वाली एक कंपनी की कई महिला कर्मचारियों ने व्यस्त चेन्नई-बेंगलुरु राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिसके कारण शनिवार को यातायात बाधित हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैंटीन में परोसे जाने वाले भोजन की खराब गुणवत्ता के कारण आठ कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आने के आरोपों को लेकर शुक्रवार देर रात से कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

विरोध को देखते हुए कांचीपुरम जिले के सुंगुवरचतिराम में मालवाहक ट्रकों सहित कई वाहन राजमार्ग पर फंस गए।

जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Women activists protest, Tamil Nadu highway blocked

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे