लाइव न्यूज़ :

अवैध शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर महिला के बेटे की हत्या की

By भाषा | Updated: December 20, 2021 23:23 IST

Open in App

बड़वानी (मप्र), 20 दिसंबर मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में 21 वर्षीय एक युवक ने एक महिला के छह वर्षीय बेटे की कथित तौर पर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि महिला ने उसके साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को दी।

यह घटना बड़वानी जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम धाबाबावड़ी में शनिवार को हुई।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि 18 दिसंबर को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह और उसकी 23 वर्षीय पत्नी मजदूरी करने सिलावद गए थे। शुक्ला ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपनी शिकायत कहा था कि शाम को जब वे लौटे तो उसका छह वर्षीय बालक बालवीर घर पर नहीं था। उन्होंने कहा कि इसके बाद आसपास पता करने पर पता चला कि गांव का ही नाना उर्फ दिनेश लाल बालक को साथ लेकर गया और खेत में मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।

शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने बालक का शव बरामद करके उसका पोस्टमॉर्टम करवाया और मामला दर्ज करके प्रकरण को विवेचना में लेकर पुलिस टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी दिनेश की तत्काल सूचना संकलित करते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर ही उसे ठीकरी क्षेत्र के ग्राम नायदड़ से पकड़ लिया।

शुक्ला ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बालक की मां के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसके द्वारा मना करने पर उसके छह वर्षीय पुत्र को खेत में ले गया और मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल