लाइव न्यूज़ :

पुणे में महिला ने की सास की हत्या, पति की मदद से शव को ठिकाने लगाने की कोशिश

By भाषा | Updated: May 24, 2021 15:44 IST

Open in App

पुणे, 24 मई पुणे में 22 वर्षीय एक महिला ने ब्लाउज से गला घोंटकर अपनी सास की कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में पति की मदद से एक बोरे में शव को रखकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तालेगांव दभाड़े में एक हाउसिंग सोसाइटी में 21 मई को हुई और इसका पता उस समय चला जब कुछ पड़ोसियों ने दंपति को बोरे को ठिकाने लगाने की कोशिश करते हुए देखा।

तालेगांव दभाड़े पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक भास्कर जाधव ने बताया, ‘‘ 22 वर्षीय पूजा शिंदे और 29 वर्षीय मिलिंद शिंदे को हत्या करने और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की पहचान बेबी शिंदे के रूप में हुई है। 21 मई को पूजा और पीड़िता के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। उस समय ये दोनों घर में अकेली थीं। महिला ने बेबी की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को बोरे में भर कर उसे बालकनी में रख दिया।’’

उन्होंने बताया कि जब बोरे से बदबू आने लगी और पड़ोसी संदेह करने लगे तो पूजा और मिलिंद ने निकट की झाड़ी में शव को 23 मई को ठिकाने लगाने की कोशिश की लेकिन कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस को इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें ये दोनों बोरे से छुटकारा पाने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग