लाइव न्यूज़ :

बच्चा गोद देने से इनकार करने पर महिला को परिजनों ने किया प्रताड़ित

By भाषा | Updated: February 17, 2021 12:47 IST

Open in App

ठाणे, 17 फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला ने अपने रिश्तेदार को अपना बच्चा गोद देने से इनकार कर दिया जिसके बाद उसके पति तथा ससुराल के सदस्यों ने उसे कथित तौर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक प्राथिमी दर्ज की है।

निजामपुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह मामला ठाणे के भिवंडी का है। उन्होंने बताया कि 26 साल की इस महिला की शादी 2015 में हुई थी और उसने अगले साल एक बच्चे को जन्म दिया था।

उन्होंने बताया कि महिला के पति और उसके ससुराल वालों ने उसे अपना बच्चा अपनी ननद को गोद देने के लिए कहा था लेकिन महिला ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज ससुरालवालों ने उसे कथित तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि महिला ने सोमवार को इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि उसके पति और परिवार के पांच अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित