‘एक रुपए वाला क्लिनिक’ में महिला का प्रसव, मां और बच्चा दोनों ठीक, अब तक 10 प्रसव करवाए जा चुके हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2019 18:47 IST2019-10-10T18:47:29+5:302019-10-10T18:47:41+5:30

रेलवे अधिकारियों ने तत्काल ठाणे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बने ‘ एक रुपए वाला क्लिनिक’ में चिकित्सक को इसकी सूचना दी। महिला को क्लिनिक में ले जाया गया जहां सुबह करीब साढ़े छह बजे उसने बालक को जन्म दिया।

Woman's delivery in 'one rupee clinic', both mother and child are fine | ‘एक रुपए वाला क्लिनिक’ में महिला का प्रसव, मां और बच्चा दोनों ठीक, अब तक 10 प्रसव करवाए जा चुके हैं

चिकित्सक महज एक रुपए परामर्श फीस लेते हैं। 

Highlightsक्लिनिक का संचालन एक निजी संस्था करती है। इसके सीईओ डॉ. राहुल घुले ने बताया कि मां और बच्चा दोनों ठीक हैं।सेंट्रल रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर इस तरह के क्लिनिक कुछ समय पहले ही शुरू किए थे।

महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को 29 वर्षीय एक महिला ने एक रुपए वाले क्लिनिक में बच्चे को जन्म दिया। अधिकारियों ने बताया कि सुभांती पात्रा रायगढ़ जिले के करजत से उपनगरीय रेलगाड़ी से मुंबई के परेल की यात्रा कर रही थी।

तभी उन्हें प्रसव पीड़ा उठी। रेलवे अधिकारियों ने तत्काल ठाणे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बने ‘एक रुपए वाला क्लिनिक’ में चिकित्सक को इसकी सूचना दी। महिला को क्लिनिक में ले जाया गया जहां सुबह करीब साढ़े छह बजे उसने बालक को जन्म दिया।

क्लिनिक का संचालन एक निजी संस्था करती है। इसके सीईओ डॉ. राहुल घुले ने बताया कि मां और बच्चा दोनों ठीक हैं और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्लिनिक में अब तक 10 प्रसव करवाए जा चुके हैं। सेंट्रल रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर इस तरह के क्लिनिक कुछ समय पहले ही शुरू किए थे, जहां पर चिकित्सक महज एक रुपए परामर्श फीस लेते हैं। 

Web Title: Woman's delivery in 'one rupee clinic', both mother and child are fine

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे