महिला का शव बरामद, दुष्कर्म का संदेह

By भाषा | Updated: March 19, 2021 11:50 IST2021-03-19T11:50:08+5:302021-03-19T11:50:08+5:30

Woman's body recovered, suspected of rape | महिला का शव बरामद, दुष्कर्म का संदेह

महिला का शव बरामद, दुष्कर्म का संदेह

ठाणे, 19 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी स्थित एक वन क्षेत्र में शुक्रवार को तड़के 33 वर्षीय एक महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शेलार गांव की एक पहाड़ी से शव बरामद हुआ और पुलिस को संदेह है कि महिला की हत्या से पहले उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया।

भिवंडी तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला बृहस्पतिवार को अपने मवेशियों को चराने गई थी लेकिन रात तक वापस नहीं आई। अनहोनी के संदेह के बाद महिला के पति और गांव वालों ने उसकी तलाश शुरू की और तड़के महिला का शव बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि महिला की गर्दन पर जख्म के निशान हैं और उसके जेवर तथा मोबाइल फोन गायब है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमें संदेह है कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।’’

उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman's body recovered, suspected of rape

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे