लाइव न्यूज़ :

घर से युवती का शव बरामद

By भाषा | Updated: December 4, 2020 19:27 IST

Open in App

नोएडा, चार दिसंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के इको विलेज-1 में रहने वाली एक युवती बृहस्पतिवार की रात अपने घर के बाथरूम में लहूलुहान अवस्था में मिली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि इको विलेज-1 सोसाइटी में रहने वाली कुमारी दीक्षिता (20) बृहस्पतिवार रात को अपने घर पर बाथरूम में लहूलुहान अवस्था में मृत मिली।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

एक अन्य घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के बोड़ाकी गांव के पास कल देर रात एक-एक ऑटो रिक्शा के पलटने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं ।

दूसरी ओर पुलिस सूत्रों ने बताया कि कासना थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

उसकी पहचान सुमित के रूप में की गयी है।

पुलिस ने एक अन्य घटना में सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के सामान बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल