लाइव न्यूज़ :

अरहर के खेत से युवती का शव बरामद, पति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 7, 2021 15:57 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), सात फरवरी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की शहर कोतवाली की पुलिस ने पाराओझी गांव में अरहर के खेत से रविवार की दोपहर एक युवती का शव बरामद किया है और इस सिलसिले में पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है । पति से दहेज संबंधी विवाद के चलते युवती पिछले एक माहीने से अपने मायके में रह रही थी और दो फरवरी से लापता थी।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के पाराओझी गांव में अरहर के खेत से पति अमित कुमार की निशानदेही पर उसकी पत्नी कंचन (23) का आज दोपहर करीब एक बजे शव बरामद किया गया और वह पिता के घर से दो फरवरी से लापता थी और परिजनों ने कोतवाली में तीन फरवरी को उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

एसपी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच दहेज संबंधी मामले को लेकर विवाद चल रहा था, इसलिए कंचन पिछले एक माह से अपने मायके पाराओझी गांव में रह रही थी।

गिरफ्तार उसके पति अमित के हवाले से उन्होंने बताया कि दो फरवरी को अमित ने अपनी पत्नी कंचन को पैसा देने के बहाने घटनास्थल बुलाया था और अरहर के खेत में शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दोनों के बीच विवाद होने पर अमित ने उसी के दुपट्टे से गला कसकर कंचन की हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद अमित कानपुर देहात जिला स्थित अपने गांव नसीरपुर चला गया था।

सिंह ने बताया कि कंचन के मायके पक्ष के लोगों ने उसके लापता होने की गुमशुदगी तीन फरवरी को दर्ज करवाई थी और शनिवार को परिजनों ने उसके पति पर शक जाहिर किया, जिसके आधार पर रविवार को उसे पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने कंचन की हत्या करना स्वीकार किया और उसी की निशानदेही पर आज शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!