पूर्वी दिल्ली में नाले के निकट से महिला का शव बरामद

By भाषा | Updated: January 9, 2021 14:43 IST2021-01-09T14:43:15+5:302021-01-09T14:43:15+5:30

Woman's body found near drain in east Delhi | पूर्वी दिल्ली में नाले के निकट से महिला का शव बरामद

पूर्वी दिल्ली में नाले के निकट से महिला का शव बरामद

नयी दिल्ली, नौ जनवरी पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में पुलिस को एक नाले के निकट एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को शुक्रवार दोपहर दो बजकर 45 मिनट के आसपास चिल्ला रेगुलेटर नाले के निकट एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों को वहां सड़ी-गली अवस्था में शव मिला। हालांकि शव पर जख्म के निशान नहीं थे।

पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच होने की संभावना है। उसकी पहचान करने की कोशिश चल रही है और मौत के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman's body found near drain in east Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे