मुंबई, 24 दिसंबर मुंबई के मालवानी के अक्सा समुद्र तट पर बृहस्पतिवार को एक प्लास्टिक के बोरे में एक महिला का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने कहा कि समुद्र तट पर एक राहगीर ने बोरे के अंदर एक महिला का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। महिला की उम्र 30 वर्ष के आसपास है।
अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।
उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है और आगे की जांच चल रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।