लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना के बाद चेनाब में मिला महिला का शव, पति और बेटों की तलाश जारी

By भाषा | Updated: July 30, 2021 19:00 IST

Open in App

जम्मू, 30 जुलाई जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को चेनाब नदी से 38 वर्षीय एक महिला का शव निकाला गया जो पांच दिन पहले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दुर्घटना के बाद अपने पति और दो बेटों के साथ नदी में डूब गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जम्मू के पलौरा इलाके की निवासी आशा देवी का शव दमनोटे क्षेत्र में अनूक पुल के पास मिला। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को महिला के परिजनों को सौंप दिया गया है।

रेलवे पुलिस उप निरीक्षक राकेश कुमार, उनकी पत्नी और दो बेटे 26 जुलाई को अपनी कार से जम्मू जा रहे थे जब रामबन जिले में दुर्घटना में उनका वाहन चेनाब में गिर गया था। अधिकारियों ने बताया कि कुमार और उनके दोनों बेटों की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू