लाइव न्यूज़ :

बाथरूम में लटका हुआ मिला महिला का शव , व्हाट्सऐप पर लगाया था दहेज प्रताड़ना का आरोप

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:46 IST

Open in App

कोल्लम (केरल), 21 जून केरल के कोल्लम में सस्तमकोट्टा में सोमवार को अपने पति के घर में 24 वर्षीय एक युवती का शव लटका हुआ मिला। इससे एक दिन पहले उक्त महिला ने अपने रिश्तेदारों को व्हाट्सऐप पर कई संदेश भेजे थे जिसमें उसने कहा था कि उसका पति दहेज के लिए परेशान कर रहा है।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कैथमोडे की रहने वाली एस. वी. विस्मया अपने पति एस. किरण कुमार के घर के बाथरूम में लटकी हुई मिली। मृतका का पति राज्य सरकार में मोटर वाहन विभाग का कर्मचारी है।

परिवार के लोगों ने कहा कि विस्मया आयुर्वेदिक चिकित्सा की छात्रा थी और उसने अपने शरीर पर पिटाई के निशान और घाव की तस्वीरें भी भेजी थीं। मृतका के परिजनों के अनुसार, उसके पति ने हाल ही में उसे शारीरिक यातनाएं दी थीं।

परिवार द्वारा मीडिया के साथ साझा की गई व्हाट्सऐप बातचीत में विस्मया ने आरोप लगाया था कि उसके पति को वह कार पसंद नहीं थी जो उसे दहेज में मिली थी जिसके कारण वह उसे पीटता था। व्हाट्सऐप चैट के अनुसार, महिला का पति कुमार, उसे बालों से पकड़कर खींचता था और उसके चेहरे पर पैर से मारता था।

चैट के अनुसार, कुमार अपनी पत्नी के पिता को गालियां देता था और उससे कहता था कि उसे (कुमार) हैसियत के अनुसार दहेज नहीं मिला। मृतका के पिता ने कहा कि पिछले साल शादी में परिवार ने दहेज के रूप में कुमार को 10 लाख रुपये की कार, एक एकड़ जमीन और सोने के 100 सिक्के दिए थे।

मीडिया में आई खबरों के आधार पर राज्य महिला आयोग ने घटना के संबंध में एक मामला दर्ज किया है और पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जांच जारी है और पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos