लाइव न्यूज़ :

भुवनेश्वर में महिला का सिर कटा शव मिला

By भाषा | Updated: February 4, 2021 21:44 IST

Open in App

भुवनेश्वर, चार फरवरी ओडिशा में भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में बृहस्पतिवार को एक महिला का सिर कटा शव मिला।

पुलिस ने बताया कि यहां एक विश्वविद्यालय की छात्रा की रहस्यमय मौत के एक हफ्ते बाद यह घटना सामने आई है।

स्थानीय लोगों ने सुबह दासपुर गांव के पास भरतपुर-चंदका रोड के नजदीक शव को देखा।

भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त यूएस दाश ने बताया, " मृतका की पहचान नहीं हुई है। कटे हुए सिर को तलाशने के लिए खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। "

उन्होंने बताया कि पहली नजर में यह हत्या का मामला लगता है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया, " हमने इलाके की घेराबंदी कर ली है। एक फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।"

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौके से एक जोड़ी दस्ताने, एक चाकू और एक बैग बरामद हुआ है।

स्थानीय लोगों को लगता है कि महिला आसपास के किसी गांव की है।

आसपास के सभी थानों से कहा है कि वे देखें कि उनके यहां क्या किसी अधेड़ उम्र की महिला की गुमशुदी की कोई रिपोर्ट दर्ज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos