लाइव न्यूज़ :

महिला का आरोप, नोएडा के सीएमओ ने रेमडेसिविर के लिए फिर आने पर जेल भेजवाने की धमकी दी

By भाषा | Updated: April 28, 2021 02:07 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) 27 अप्रैल कोविड-19 मरीज की एक महिला तिमारदार ने गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पर रेमडेसिविर इंजक्शन मांगने के लिए फिर से उनके कार्यालय आने पर जेल भिजवाने की धमकी देने का मंगलवार को आरोप लगाया।

यह कथित घटना तब हुई जब महिला रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए सात-आठ अन्य लोगों के साथ दिन में सीएमओ के दफ्तर गई थी। ये लोग भी रेमडेसिविर को ढूंढ रहे हैं और वहीं पर उनके साथ कथित घटना हुई।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि तीनों महिलाएं सीएमओ दीपक ओहरी के सामने हाथ जोड़कर मिन्नतें कर रही हैं और इंजेक्शन के लिए उनके पैर तक पकड़ रही हैं।

महिला ने पत्रकारों से कहा, “ हम यहां (रेमडेसिविर) इंजेक्शन के लिए आए थे और उन्होंने कहा कि यह उपलब्ध होने पर दिया जाएगा। जब मैंने कहा मैं फिर आऊंगी तो मुझसे कहा गया कि अगर मैं फिर से आई तो मुझे जेल भेज दिया जाएगा।”

इस मामले में सीएमओ या जिला प्रशासन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र