लाइव न्यूज़ :

सोनीपत में महिला पहलवान और उनके भाई की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: November 10, 2021 22:30 IST

Open in App

सोनीपत/गोंडा, 10 नवंबर हरियाणा के सोनीपत जिले में बुधवार को एक कुश्ती अकादमी में कुछ हमलावरों ने गोलीबारी कर विश्वविद्यालय स्तर की पहलवान निशा दहिया और उनके भाई की हत्या कर दी, जबकि मां घायल हो गई। घटना के बाद गुस्साए गांववालों ने अकादमी में आग लगा दी।

जिस महिला पहलवान की हत्या की गयी, उनकी पहचान को लेकर भ्रम पैदा हो गया और कई खबरों में उन्हें हाल ही में अंडर-23 वर्ग की विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान बता दिया गया। कांस्य पदक विजेता पहलवान का नाम भी निशा दहिया ही है।

पुलिस को संदेह है कि सोनीपत के हलालपुर इलाके में हुई इस गोलीबारी की घटना के पीछे अकादमी का कोच-सह-मालिक है। पुलिस उसे पकड़ने व घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सोनीपत के सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक गुप्ता ने बताया कि निशा दहिया (20) और उनके भाई सूरज (18) इस वारदात में मारे गए। उन्होंने उन खबरों को खारिज कर दिया जिसमें मृतक महिला को कांस्क पदक विजेता पहलवान बताया गया है।

गुप्ता ने बताया कि वह विश्वविद्यालय स्तर की पहलवान थीं जो सुशील कुमार कुश्ती अकादमी में अभ्यास कर रही थीं।

हालांकि कई खबरों में दहिया को विश्व पदक विजेता बताया गया जिन्हें कुछ दिनों पहले बेलग्रेड में उनके प्रदर्शन के लिए बुधवार सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी थी। भारतीय कुश्ती महासंघ ने एक वीडियो साझा कर स्थिति स्पष्ट की। इसमें जिसमें तेजी से उभरती पहलवान निशा दहिया को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए अभी गोंडा में हैं और ठीक हैं।

उनके साथ 2016 ओलंपिक की कांस्य पद विजेता साक्षी मलिक बैठीं दिखाई दे रही हैं।

भारतीय महिला टीम के साथ बेलग्रेड गए कोच रणधीर मलिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जिस लड़की की मौत हुई है वह सोनीपत के हलालपुर गांव की नयी पहलवान थीं। उसका नाम भी निशा दहिया है लेकिन वह अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली निशा नहीं है। चैम्पियनशिप में जाने वाली निशा सुरक्षित हैं। यह फर्जी खबर हैं कि उनकी मौत हो गयी है।’’

पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब दो बजे की है और कथित तौर पर कोच पवन तथा कुछ अन्य लोगों ने पांच से छह गोलियां चलाई। निशा दहिया का शव अकादमी के प्रवेश द्वार के पास मिला और उनके भाई का शव करीब 100-200 मीटर दूर मिला। उनकी मां हमले में घायल हो गयी और उन्हें रोहतक के पीजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक भाई-बहन खरखौदा उपमंडल में हलालपुर गांव के धनपति और दयानंद दहिया के बच्चे थे। घटना से गुस्साएं हलालपुर गांव के लोगों ने अकादमी में आग लगा दी। वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया