देह व्यापार का गिरोह चलाने वाली महिला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 1, 2021 18:50 IST2021-04-01T18:50:02+5:302021-04-01T18:50:02+5:30

Woman who runs a sex trade gang arrested | देह व्यापार का गिरोह चलाने वाली महिला गिरफ्तार

देह व्यापार का गिरोह चलाने वाली महिला गिरफ्तार

ठाणे, एक अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा भायंदर में देह व्यापार गिरोह चलाने वाली 30 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया और एक लड़की तथा दो महिलाओं को मुक्त कराया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

शिकायत के आधार पर मीरा भाईंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने मंगलवार को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक ढाबे पर छापा मारा और महिला को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान निशा उर्फ अमरजीत जसवंत सिंह कौर के तौर पर हुई।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने एक लड़की और दो महिलाओं को मुक्त कराया।

पुलिस ने कौर तथा मामले में वांछित एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

काशीमीरा थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (मानव तस्करी) और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman who runs a sex trade gang arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे