लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका से लौटी महिला ने चंडीगढ़ में पृथक-वास का नियम तोड़ा, पांच सितारा होटल गई

By भाषा | Updated: December 4, 2021 01:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन दिसंबर दक्षिण अफ्रीका से दो दिन पहले चंडीगढ़ लौटी एक महिला ने कथित रूप से घर में पृथकवास में रहने का नियम तोड़ा और एक पांच सितारा होटल चली गई। इसके बाद प्रशासन ने शुक्रवार को यात्रियों, विशेष तौर पर ‘‘जोखिम वाले’’ देशों से आये लोगों के लिए कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

केंद्र सरकार ने उन देशों को ‘जोखिम वाली’ सूची में रखा हैं जहां कोविड का नया स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ सामने आया है और उनके लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महिला एक दिसंबर को यहां सेक्टर 48-बी स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी पहुंची। इसमें कहा गया है कि दो दिसंबर को उसने पृथक-वास का नियम तोड़ा और शाम को यहां के एक पांच सितारा होटल गई और देर रात होटल से घर वापस जाने के लिए निकली।

यहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आदेश दिया कि उसके खिलाफ पृथक-वास नियम का उल्लंघन करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य सेवा के निदेशक से होटल के सभी कर्मचारियों की तत्काल आरटी-पीसीआर पद्धति से जांच कराने की व्यवस्था करने को कहा गया है।

हालांकि आदेश में कहा गया है कि एक दिसंबर को महिला की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव थी और प्रोटोकॉल के मुताबिक, उसकी आठ दिसंबर को दोबारा जांच होनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह