लाइव न्यूज़ :

बुर्के में शाहीन बाग पहुंचने वाली गुंजा कपूर ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस को कहा धन्यवाद व लिखी ये बात, जानें लखनऊ की महिला के बारे में सबकुछ

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 6, 2020 10:58 IST

5 फरवरी को शाहीन बाग में गुंजा कपूर बुर्का पहन कर गई थी और चोरी-चुपके वीडियो बना रही थी। जिसके बाद वहां सीएए का विरोध कर रहीं महिलाओं को शक हुआ और उन्होंनें गूंजा को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देयू-ट्यूबर गुंजा कपूर दिल्ली के शाहीन बाग में बुर्का पहनकर सीएए प्रदर्शनकारी महिलाओं का वीडियो बना रही थी।गुंजा कपूर ने ट्वीट कर लिखा है, आप सबके सहयोग व प्रार्थनाओं की शक्ति से बहुत बल मिला।

गुंजा कपूर पिछले दिनों से यह नाम चर्चा में बना हुआ है। राजनीतिक विश्लेषक और यू-ट्यूबर गुंजा कपूर दिल्ली के शाहीन बाग में बुर्का पहनकर सीएए प्रदर्शनकारी महिलाओं का वीडियो बना रही थी।  प्रदर्शनकारी महिलाओं ने शक होने पर बुर्का पहनकर वीडियो बनाते हुए गुंजा कपूर को पकड़ लिया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने वहां से गुंजा को निकाला। यह घटना बीते दिन 5 फरवरी को हुई है। घटना के बाद गुंजा कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दिल्ली पुलिस को धन्यवाद कहा है। गुंजा कपूर ने ट्वीट कर लिखा है, आप सबके सहयोग व प्रार्थनाओं की शक्ति से बहुत बल मिला। दिल्ली पुलिस का विशेष आभार। मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं। 

पीएम मोदी भी करते हैं गुंजा कपूर को फॉलो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ट्विटर पर गुंजा कपूर को फॉलो भी करते हैं। ट्विटर पर गुंजा कपूर के 22 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। फेसबुक पर भी उन्हें 2000 से अध‍िक लोग फॉलो करते हैं। गुंजा कपूर सोशल मीडिया में दक्ष‍िणपंथी विचारधारा रखने वाली यूजर के तौर पर पहचानी जाती हैं। 

लखनऊ की मूल निवासी हैं गुंजा कपूर 

गुंजा कपूर मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने लखनऊ के ही ला मार्टिनियर स्कूल से पढ़ाई की है। गुंजा कपूर ने अपने ट्विटर बॉयो पर लिखा है, विश्लेषक, शौखिया लेखक, भगवान की वकील, लखनऊ, मार्टिनियन का किरदार निभाना पसंद करते हैं। मैं उड़िया, कन्नड़, मराठी समझती हूं। व्यक्तिगत विचार!

गुंजा कपूर एक यू-ट्यूबर है उनके यू-ट्यूब चैनल का नाम राइट नैरेटिव (Right Narrative) है।   राइट नैरेटिव यू-ट्यूब में चैनल पर के छह हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। 

टॅग्स :दिल्लीकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल