बुर्के में शाहीन बाग पहुंचने वाली गुंजा कपूर ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस को कहा धन्यवाद व लिखी ये बात, जानें लखनऊ की महिला के बारे में सबकुछ
By पल्लवी कुमारी | Updated: February 6, 2020 10:58 IST2020-02-06T10:58:06+5:302020-02-06T10:58:06+5:30
5 फरवरी को शाहीन बाग में गुंजा कपूर बुर्का पहन कर गई थी और चोरी-चुपके वीडियो बना रही थी। जिसके बाद वहां सीएए का विरोध कर रहीं महिलाओं को शक हुआ और उन्होंनें गूंजा को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।

बुर्के में शाहीन बाग पहुंचने वाली गुंजा कपूर ने ट्वीट कर दिल्ली पुलिस को कहा धन्यवाद व लिखी ये बात, जानें लखनऊ की महिला के बारे में सबकुछ
गुंजा कपूर पिछले दिनों से यह नाम चर्चा में बना हुआ है। राजनीतिक विश्लेषक और यू-ट्यूबर गुंजा कपूर दिल्ली के शाहीन बाग में बुर्का पहनकर सीएए प्रदर्शनकारी महिलाओं का वीडियो बना रही थी। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने शक होने पर बुर्का पहनकर वीडियो बनाते हुए गुंजा कपूर को पकड़ लिया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने वहां से गुंजा को निकाला। यह घटना बीते दिन 5 फरवरी को हुई है। घटना के बाद गुंजा कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दिल्ली पुलिस को धन्यवाद कहा है। गुंजा कपूर ने ट्वीट कर लिखा है, आप सबके सहयोग व प्रार्थनाओं की शक्ति से बहुत बल मिला। दिल्ली पुलिस का विशेष आभार। मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं।
I am safe & sound. Thank you everyone for your prayers and support. I am overwhelmed by it. Special thank you & gratitude to @DelhiPolice
— Gunja Kapoor (@gunjakapoor) February 5, 2020
आप सबके सहयोग व प्रार्थनाओं की शक्ति से बहुत बल मिला। @DelhiPolice का विशेष आभार।
पीएम मोदी भी करते हैं गुंजा कपूर को फॉलो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ट्विटर पर गुंजा कपूर को फॉलो भी करते हैं। ट्विटर पर गुंजा कपूर के 22 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। फेसबुक पर भी उन्हें 2000 से अधिक लोग फॉलो करते हैं। गुंजा कपूर सोशल मीडिया में दक्षिणपंथी विचारधारा रखने वाली यूजर के तौर पर पहचानी जाती हैं।
लखनऊ की मूल निवासी हैं गुंजा कपूर
गुंजा कपूर मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने लखनऊ के ही ला मार्टिनियर स्कूल से पढ़ाई की है। गुंजा कपूर ने अपने ट्विटर बॉयो पर लिखा है, विश्लेषक, शौखिया लेखक, भगवान की वकील, लखनऊ, मार्टिनियन का किरदार निभाना पसंद करते हैं। मैं उड़िया, कन्नड़, मराठी समझती हूं। व्यक्तिगत विचार!
गुंजा कपूर एक यू-ट्यूबर है उनके यू-ट्यूब चैनल का नाम राइट नैरेटिव (Right Narrative) है। राइट नैरेटिव यू-ट्यूब में चैनल पर के छह हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
