लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मंत्री मुंडे की दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली महिला को मिली जमानत

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:53 IST

Open in App

बीड,21 सितंबर महाराष्ट्र के बीड जिले की एक अदालत ने राज्य के मंत्री धनंजय मुंडे की दूसरी पत्नी होने का दावा करने वाली महिला करुणा शर्मा को अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम से जुड़े एक मामले में मंगलवार को जमानत दे दी।

शर्मा को कुछ लोगों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और गिरफ्तारी के 16 दिन बाद उन्हें जमानत दी गई।

उन्होंने जिले के पार्ली में पांच सितंबर को संवाददाता सम्मेलन करने की घोषणा की थी और कहा था कि वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता मुंडे के कथित गलत कामों को खुलासा करने जा रही हैं। जब शर्मा संवाददाता सम्मेलन के स्थान पर पहुंची तो वहां महिलाओं के एक समूह ने उनका विरोध किया और आरोप हैं कि दोनों पक्षों के बीच हुई बहस में उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

शर्मा को संवाददाता सम्मेलन से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और उनके खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

शर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई पहले दो बार स्थगित की जा चुकी थी। मंगलवार को अंबाजोगई तहसील सत्र अदालत ने उनकी जमानत मंजूर की।

सरकारी वकील अशोक कुलकर्णी ने बताया कि उन्हें 25,000 रुपये का मुचलका पेश करना होगा। अदालत ने सुनवाई को छोड़ कर उन पर अंबाजोगई और पार्ली तहसीलों में जाने पर रोक लगा दी।

बीड जिला जेल से बाहर निकलने पर शर्मा ने पत्रकारों से बात करने से इनकार किया और मुंबई के लिए रवाना हो गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?