लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में ‘ओमीक्रोन’ संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आई महिला दिल्ली में संक्रमित मिली

By भाषा | Updated: December 10, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर राजस्थान में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ की चपेट में आए व्यक्ति के सम्पर्क में आई महिला दिल्ली में संक्रमित पाई गई हैं और उन्हें लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि महिला बृहस्पतिवार को संक्रमित पाई गईं। वह कहीं भी विदेश यात्रा पर नहीं गईं थी। उनके परिवार के 17 लोग भी पृथक-वास में हैं।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके नमूनें जीनोम अनुक्रमण के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि महिला के संपर्क में आए लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

दिल्ली में ओमीक्रोन संक्रमितों का इलाज करने के लिए एलएनजेपी अस्पताल को तैयार किया गया है। इस समय ओमीक्रोन से संक्रमण के 30 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। आठ मरीजों को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दी गई है।

दिल्ली में रविवार को ‘ओमीक्रोन’ का पहला मामला सामने आया था। तंजानिया से दिल्ली लौटा 37 वर्षीय व्यक्ति इससे संक्रमित पाया गया था, जबकि उसका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। यह मरीज रांची का निवासी है और तंजानिया से दोहा की यात्रा की और वहां से दिल्ली कतर एयरवेज की उड़ान से दो दिसंबर को पहुंचा। उसने दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग भी निवास किया था और उसे संक्रमण के हल्के लक्षण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए