बलात्कार और वीभत्सता की शिकार महिला की मुंबई के अस्पताल में मौत

By भाषा | Updated: September 11, 2021 14:25 IST2021-09-11T14:25:35+5:302021-09-11T14:25:35+5:30

Woman victim of rape and humiliation dies in hospital in Mumbai | बलात्कार और वीभत्सता की शिकार महिला की मुंबई के अस्पताल में मौत

बलात्कार और वीभत्सता की शिकार महिला की मुंबई के अस्पताल में मौत

मुंबई, 11 सितंबर मुंबई के उपनगरीय इलाके साकीनाका में बलात्कार और निजी अंगों में लोहे की छड़ डालने की वीभत्सता का शिकार बनी 34 वर्षीय महिला ने यहां नगरपालिका के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार तड़के दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला के निजी अंगों में गंभीर चोटें आईं थी और हादसे में उसका बहुत खून बह गया था। एक अधिकारी ने बताया कि वह शुक्रवार तड़के से राजावाड़ी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही थी।

उन्होंने बताया कि महिला से बलात्कार के बाद और छड़ से निर्ममता से उसपर हमला करने के बाद आरोपी ने उसपर चाकू से भी वार किया।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार तड़के सामने आया था जब पुलिस को साकीनाका में खैरानी रोड पर एक शख्स के एक महिला पर हमला करने के बारे में फोन आया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची जहां उसने महिला को खून से सना हुआ पाया जिसके बाद उसे राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने कहा, “जांच के दौरान, सामने आया कि सड़क किनारे खड़े एक टैंपो के भीतर महिला से बलात्कार किया गया और उसके शरीर एवं निजी अंगों पर लोहे की छड़ से निर्ममता से वार किया गया।” साथ ही बताया कि पुलिस को टैंपो में खून के निशान भी मिले।

उन्होंने बताया कि इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है जो वीडियो में टैंपो से बाहर निकलता दिख रहा है।

पुलिस ने बाद में मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman victim of rape and humiliation dies in hospital in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे