घरेलू विवाद से परेशान महिला ने फांसी लगायी
By भाषा | Updated: June 30, 2021 16:32 IST2021-06-30T16:32:04+5:302021-06-30T16:32:04+5:30

घरेलू विवाद से परेशान महिला ने फांसी लगायी
कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश), 30 जून कौशाम्बी जिले के कोखराज क्षेत्र में कथित तौर पर गृह कलह से परेशान एक विवाहिता ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कोख्रराज थाना क्षेत्र के कसिया गांव निवासी अरुण की पत्नी राजकुमारी (36) ने घरेलू विवाद को लेकर अपने घर के कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।