लाइव न्यूज़ :

टीबी और पैराप्लेजिया से पीड़ित युवती को मिली नई जिंदगी

By भाषा | Updated: December 16, 2020 14:44 IST

Open in App

पुणे, 16 दिसंबर स्पाइनल टीबी और पैराप्लेजिया से पीड़ित 21 वर्षीय एक युवती को पुणे के एक निजी अस्पताल में सर्जरी होने के बाद नई जिंदगी मिली है।

यहां स्थित सरकारी अस्पताल बी जे मेडिकल कालेज के ऑर्थोपेडिक विभाग के प्रमुख डॉ श्रीनिवास शिंत्रे ने बताया कि स्पाइनल टीबी के साथ पैराप्लेजिया होना चिकित्सा जगत में दुर्लभ मामला है।

पैराप्लेजिया में शरीर के निचले हिस्से और पैरों में लकवा मार जाता है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि रोग का पता यदि पहले लग जाए तो सर्जरी की नौबत नहीं आती।

उन्होंने बुधवार को कहा, “ऐसे मामलों में मरीज के ठीक होने के लिए डॉक्टर का कौशल भी उतना ही महत्वपूर्ण है।”

युवती की सर्जरी नोबल अस्पताल में की गई।

अस्पताल के डॉक्टर हृषिकेश मेहता ने कहा कि अगर रोग के बारे में पहले पता नहीं चला तो इससे शरीर के निचले हिस्से में मांसपेशियों की पूरी ताकत खत्म हो जाती है और स्पर्श की अनुभूति चली जाती है।

मेहता ने कहा, “महिला को शुरुआत में पीठ में दर्द था और वह चलने में असमर्थ थी। वह स्ट्रेचर पर अस्पताल आई थी और उसके दोनों पैरों की मांसपेशियों ने काम करना बंद कर दिया था। वह बिस्तर पर करवट भी नहीं ले पा रही थी।”

उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती की सर्जरी की और दो दिन में वह चलने के काबिल हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है