लाइव न्यूज़ :

पुलिसकर्मी के यौन शोषण करने से त्रस्त महिला गंगा में कूदी

By भाषा | Updated: September 13, 2021 17:52 IST

Open in App

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 13 सितंबर कानपुर जिले में यातायात पुलिसकर्मी द्वारा कथित रूप से यौन शोषण किये जाने से त्रस्त होकर एक विवाहिता ने गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) प्रमोद कुमार ने मंगलवार को बताया कि महिला ने रविवार शाम पुलिस हेल्पलाइन में फोन करने के बाद गंगा नदी में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। फोन पर इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गोताखोरों की मदद से नदी से बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि मिर्जापुर जिले के लालगंज इलाके की रहने वाली इस महिला ने मुकदमे में आरोप लगाया है कि उसके रिश्तेदार और कानपुर यातायात पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत गिरिजा नंदन त्रिपाठी ने उसके परिवार को कुंभ के दौरान डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज बुलाया था।

महिला का आरोप है कि प्रयागराज में ठहरने के दौरान त्रिपाठी उसे एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर पिला दी। बेहोश होने पर त्रिपाठी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और इस घटना का वीडियो भी बना लिया और उस वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर बाद में भी उससे कई बार बलात्कार किया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि जब त्रिपाठी को मालूम हुआ कि वह गर्भवती हो गई है तो उसने उसे गर्भपात के लिए दवा खिलाई।

महिला का आरोप है कि रविवार को गिरजानंद और उसका बेटा अमित तिवारी उसे चकेरी इलाके में स्थित एक कमरे में ले गए और उसका एक और अश्लील वीडियो बनाया। उसने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद महिला ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके बताया कि वह गंगा में कूदकर खुदकुशी करने जा रही है। उसके बाद वह नदी में कूद गई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी यातायात पुलिस कांस्टेबल और उसके बेटे के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) बी. मूर्ति ने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होने के बाद आरोपी यातायात पुलिसकर्मी को निलंबित किया जाएगा। महिला के आरोपों की पुष्टि के लिए उसकी मेडिकल जांच भी कराई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह