लाइव न्यूज़ :

महिला ने छह वर्षीय सौतेली बेटी को गर्म करछी से दागा

By भाषा | Updated: October 4, 2021 17:07 IST

Open in App

द्वारका, चार अक्टूबर गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में बिना इजाजत के मिठाई खाने पर एक महिला ने छह वर्षीय सौतेली बेटी को कथित रुप से गर्म करछी से दाग दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दो दिन पहले तब सामने आई जब आपबीती बताने वाला बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद महिला को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह वीडियो एक पड़ोसी ने घटना के बाद शूट किया जिसमें बच्ची अपने शरीर पर चोटों के निशान दिखा रहा रही है। बच्ची यह दावा कर रही है कि जामखंभालिया शहर में स्थित घर में बिना इजाजत लड्डू खाने पर उसकी सौतेली मां ने उसे दांतों से काटा और गला घोंटने तक की कोशिश की।

बच्ची ने आरोप लगाया कि उसकी सौतेली मां ने उसे गर्म करछी से दागा और दावा किया कि घटना के वक्त उसके पिता घर पर थे। बच्ची ने यह भी दावा किया कि वह घर के सभी काम करती है।

पुलिस उपनिरीक्षक एम जे सगथिया ने बताया, “प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी महिला अपनी सौतेली बेटी को पसंद नहीं करती है और करीब दो साल पहले बच्ची के पिता से शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित कर रही है।”

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी होने के बाद जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर एम बुद्धभट्टी बच्ची से मिले जो अब अपनी दादी के साथ रह रही है, और रविवार को जामखंभालिया थाने में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “आरोप है कि महिला ने सौतेली बेटी को गर्म करछी से दागा है और उसे प्रताड़ित किया है। चूंकि महिला गर्भवती है, इसलिए हमने कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ली और आखिरकार उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर हमला करने, आपराधिक धमकी और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी