आगरा में महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

By भाषा | Updated: April 13, 2021 23:05 IST2021-04-13T23:05:45+5:302021-04-13T23:05:45+5:30

Woman slashed with ax in Agra | आगरा में महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

आगरा में महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

आगरा, 13 अप्रैल आगरा के बाह थाना क्षेत्र के रुदमुली गांव में सोमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

क्षेत्राधिकारी, बाह रवि कुमार ने बताया कि थाने पर मिली सूचना के आधार पर वह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और जांच पड़ताल की। मृतक महिला का नाम मिथलेश (55) है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस दल का गठन किया गया है। जल्दी ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman slashed with ax in Agra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे