गुजरात में महिला ने अपने दो बच्चों को आग के हवाले कर दिया, खुद भी आत्मदाह कर लिया

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:42 IST2021-10-09T19:42:56+5:302021-10-09T19:42:56+5:30

Woman sets her two children on fire in Gujarat, commits self-immolation | गुजरात में महिला ने अपने दो बच्चों को आग के हवाले कर दिया, खुद भी आत्मदाह कर लिया

गुजरात में महिला ने अपने दो बच्चों को आग के हवाले कर दिया, खुद भी आत्मदाह कर लिया

राजकोट, नौ अक्टूबर गुजरात के राजकोट शहर में शनिवार को 28 साल की एक महिला ने घरेलू कलह के चलते अपने दो बच्चों को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया और उसके बाद खुद भी आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कुवादवा पुलिस थाने के निरीक्षक एन एन चूड़ासामा ने बताया कि यह घटना शहर के नकरावाडी इलाके में आज सुबह हुयी। उन्होंने बताया कि महिला दयाबेन देदानिया ने खुद पर और अपने दोनों बेटों पर केरोसीन तेल छिड़क कर आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि दयाबेन, उसके दोनों बेटों मोहित (7) तथा धवल (4) की झुलस कर मौत हो गयी ।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला दो कमरे के मकान में अपने दो बच्चों, पति, सास और देवर के साथ रहती थी। महिला का उसकी सास के साथ अक्सर झगड़ा हुआ करता था। ऐसा लगता है कि इसी कारण महिला ने यह कठोर कदम उठाया होगा।’’

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त घर के दोनों पुरूष सदस्य काम पर गये थे और महिला (मृतका) की सास महिला वाशरूम में थी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman sets her two children on fire in Gujarat, commits self-immolation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे