लाइव न्यूज़ :

महिला ने गर्भपात की इजाजत मांगी, अदालत ने एम्स से मेडिकल बोर्ड गठित करने को कहा

By भाषा | Updated: December 22, 2021 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक गर्भवती महिला की जांच करने के लिए बुधवार को एम्स को मेडिकल बोर्ड का गठन करने का निर्देश दिया। इस महिला ने 27 सप्ताह के अपने गर्भ को समाप्त करने की अनुमति देने का अनुरोध करते हुए कहा है कि भ्रूण विसंगति से पीड़ित है और इसके बचने की संभावना बहुत कम है। कुछ अपवादों को छोड़कर 24 सप्ताह से अधिक के गर्भ को समाप्त करना देश में गैर कानूनी है।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की एकल पीठ ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से कहा कि वह जल्द से जल्द बोर्ड का गठन करे ताकि महिला की जांच की जा सके और गर्भपात की संभावना के बारे में अपनी रिपोर्ट दे। अदालत ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 27 दिसंबर को सूचीबद्ध किया है।

अधिवक्ता स्नेहा मुखर्जी और सुरभि शुक्ला के माध्यम से दायर याचिका में 33 वर्षीय महिला ने गर्भ का चिकित्सकीय समापन (एमटीपी) कानून के तहत अदालत से अपने गर्भ को समाप्त करने की अनुमति मांगी है। याचिका के मुताबिक डॉक्टरों ने महिला को बताया है कि भ्रूण की स्थिति गंभीर है और बच्चे के जीवित रहने की संभावना 50 प्रतिशत से भी कम है। हृदय संबंधी दिक्कतों के कारण भ्रूण के आगे टिकने की संभावना नहीं है।

याचिका में कहा गया है कि एमटीपी कानून के तहत ‘‘अनुचित’’ प्रतिबंध के परिणामस्वरूप महिला को काफी मानसिक और शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ा है।

इस साल सितंबर में गर्भ का चिकित्सकीय समापन (संशोधन) कानून, 2021 लागू किया गया था। इसके तहत बलात्कार पीड़िताओं, दुराचार की शिकार और दिव्यांग, नाबालिगों, अन्य कमजोर महिलाओं सहित विशेष श्रेणियों की महिलाओं के लिए गर्भ की ऊपरी सीमा को 20 से 24 सप्ताह तक बढ़ाने का प्रावधान करता है।

एमटीपी (संशोधन) कानून 24 सप्ताह के बाद की गर्भावस्था की स्थिति में विसंगति पर गर्भ को समाप्त करने की अनुमति देता है। संशोधित कानून की धारा 2बी के तहत प्रत्येक राज्य में मेडिकल बोर्ड को अधिसूचित किया जाएगा जो 24 सप्ताह के गर्भ के बाद के भ्रूण की विसंगति के लिए एमटीपी के मामलों का आकलन करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया