लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में कोविड टीकाकरण करने गई टीम के साथ महिला ने की हाथापाई

By भाषा | Updated: November 2, 2021 19:58 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र) दो नवंबर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के थाना शिकोहाबाद के क्षेत्र आवास विकास कॉलोनी में मगंलवार को कोविड टीकाकरण करने गई स्वास्थ्य विभाग की एक एएनएम सहित दो लोगों की टीम के साथ एक महिला ने हाथापाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया है ।

उप जिलाधिकारी एसडीएम शिकोहाबाद एस डी पांडे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एएनएम संयुक्ता धाकरे अपनी दो सहयोगियों - डॉली वर्मा एवं रितु वर्मा - के साथ मंगलवार को शिकोहाबाद के क्षेत्र आवास विकास कॉलोनी में कोविड टीकाकरण शिविर लगाकर क्षेत्रीय लोगों को टीका लगा रही थी ।

उन्होंने बताया कि लगभग 60 लोगों का टीकाकरण हो चुका था, इसके बाद एक महिला चांद तारा टीका लगवाने आई, आधार कार्ड मांगने पर वह आधार कार्ड नहीं दिखा सकी और बहुत देर से इंतजार की बात कहते हुए आक्रोशित हो गयी ।

महिला ने डॉली वर्मा टीम के सदस्य के साथ हाथापाई शुरू कर दी। विरोध करने पर बीच-बचाव को आए महिला एएनएम के साथ अभद्रता भी की । इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos