लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के गांव में दो गुटों के बीच संघर्ष में महिला सरपंच की मौत, छह घायल

By भाषा | Updated: November 6, 2021 18:18 IST

Open in App

दमोह (मप्र), छह नवंबर मध्य प्रदेश में दमोह जिले के एक गांव में दो गुटों के बीच संघर्ष में 40 वर्षीय एक महिला सरपंच की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

बटियागढ़ पुलिस थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात ग्राम गंज बरखेड़ा में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमे सरपंच गेंदा बाई लोधी गंभीर रूप से घायल हो गई और दमोह के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मिश्रा ने कहा कि लोधी का 24 वर्षीय बेटा सहित दोनों गुटों से जुड़े छह लोग इस घटना में घायल भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों गुटों में कुछ पुरानी रंजिश थी, जिसकी वजह से शुक्रवार रात को विवाद हुआ।

उन्होंने कहा कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस संघर्ष में शामिल फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर