लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हमले में महिला सरपंच, पति घायल

By भाषा | Updated: April 8, 2021 18:29 IST

Open in App

ठाणे, आठ अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक नव-निर्वाचित महिला सरपंच और उनके पति पर व्यक्तियों के एक समूह ने हमला किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुए इस हमले में दंपति घायल हो गए और स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

घटना के पीछे स्थानीय राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को कारण बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय सरपंच और उनके पति एक कार में ठाणे शहर की ओर जा रहे थे, जब दो वाहनों में आए लगभग 10 लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि लोहे की छड़ों और तलवार से लैस हमलावरों ने दंपति को कार से बाहर निकाला और उन पर हमला किया।

उन्होंने कहा कि भिवंडी तालुका पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्तियों और पीड़ित के बीच दुश्मनी थी, जो सरपंच के हालिया चुनाव से जुड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 लोकसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, इकरा चौधरी, संगीता सिंह, जगदंबिका पाल और टी.आर. बालू

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में सक्रियता और बेबाक आवाज, जगदंबिका पाल को लोकमत ने 'सर्वश्रेष्ठ सांसद' अवॉर्ड से नवाजा

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: इकरा चौधरी चुनी गईं 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', सदन में दमदार उपस्थिति का मिला फल

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने वाली MP डोला सेन सम्मानित, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का मिला अवार्ड