लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद हवाई अड्डे पर ब्रिटेन से लौटी महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई

By भाषा | Updated: December 2, 2021 19:07 IST

Open in App

हैदराबाद, दो दिसंबर ब्रिटेन से लौटी 35 वर्षीय एक महिला यात्री हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर की गयी जांच के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयी है। तेलंगाना के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीनिवास राव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राव के मुताबिक महिला के जांच के नमूनों को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं, जिसके बाद ही यह पुष्टि हो सकेगी कि महिला यात्री कोरोना के किस स्वरूप से संक्रमित है।

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महिला को तब से पृथकवास और उपचार के लिए सरकारी तेलंगाना आयुर्विज्ञान संस्थान (टीम्स) में स्थानांतरित कर दिया गया है।

महिला बुधवार को दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से पहुंचे 325 यात्रियों में शामिल थी। अन्य सभी यात्री जांच में निगेटिव पाए गए हैं।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को बेहद संक्रामक एवं घातक माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इसे लेकर चिंता जाहिर कर चुका है।

तेलंगाना सरकार ने कोरोना के ओमीक्रोन स्वरूप के खतरे के मद्देनजर हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच की व्यवस्था काफी कड़ी कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव