लाइव न्यूज़ :

खेत में आराम कर रही महिला की कल्टीवेटर से कुचलने से मौत

By भाषा | Updated: June 17, 2021 22:35 IST

Open in App

सोनीपत, 17 जून गांव माहरा में खेत के कच्चे रास्ते में आराम कर रही एक महिला की वहां से गुजरने वाले ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में उलझने से मौत हो गयी।

थाना बरोदा के प्रभारी बदन सिंह ने बताया कि कल्टीवेटर ने महिला को कुछ दूरी तक घसीटा जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। महिला के भतीजे रिंकू ने ट्रैक्टर चालक कुलदीप पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार माहरा निवासी रोशनलाल व उसकी पत्नी सुनीता (45) अपने खेत में काम करने गए थे। सुनीता काम करने के बाद आराम करने के लिए खेतों के कच्चे रास्ते पर एक पेड़ के नीचे जाकर बैठ गई। आरोप है कि कुछ देर बाद गांव रभड़ा निवासी कुलदीप अपना ट्रैक्टर लेकर वहां से गुजरा, जिसमें कल्टीवेटर जुड़ा हुआ था। वह तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चला रहा था, जिस कारण कच्चे रास्ते पर बैठी सुनीता उसके कल्टीवेटर में उलझ गई।

शिकायत के अनुसार कल्टीवेटर से करीब आधे किलोमीटर तक घिसटने के बाद सुनीता की मृत्यु हो गयी। जब कुलदीप को इस बारे में पता चला तो वह ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा