लाइव न्यूज़ :

एक्टर अक्षय कुमार की 'पत्नी' ने पटना महिला थाने में किया हंगामा, कहा-मुझे मुंबई ले चलो, नहीं तो फोन पर बात कराओ

By एस पी सिन्हा | Updated: November 30, 2020 19:16 IST

बिहार के पटना में महिला थाने में जमकर हंगामा हुआ. महिला ने थाने में आकर कहा कि वह अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी है. मुझे मुंबई ले चलो उनसे मिलना है.

Open in App
ठळक मुद्देमानसिक स्थिति को देखते हुए उसे कुछ दिनों के लिए अल्पावास केंद्र में रखा गया है.इस बीच उसके परिवार से कोई लेने आता है तो उसे उन्हें सौंप दिया जाएगा.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के महिला थाने में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक महिला थाने में पहुंची और खुद को अक्षय कुमार की 'पत्नी' बताकर मुंबई जाने की जिद पर अड़ गई.

महिला हंगामा करते हुए खुद को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी बताने लगी. इतना ही नहीं, कुछ ही देर में वो मुंबई जाने की जिद करने लगी. बोलने लगी कि मुझे मेरे पति (अक्षय कुमार) से मिलवाने के लिए मुंबई ले जाया जाए. काफी देर तक महिला अपनी जिद पर अड़ी रही.

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला थाने में पहुंचकर उक्त महिला ने दिनभर ड्रामा किया. वह न तो किसी सिपाही की बात सुन रही थी, न ही थाने से जा रही थी. बस एक ही जिद लगाए हुए थी कि उसे अक्षय कुमार के पास जाना है, मुझे मुंबई ले चलो. उसके हंगामे के कारण थाने की कार्यप्रणाली भी प्रभावित हुई.

महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे कुछ दिनों के लिए अल्पावास केंद्र में रखा गया है. इस संबंध में महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. महिला को तुरंत राजीव नगर स्थित महिला अल्पवास केंद्र भेज दिया गया.

उन्होंने बताया कि महिला किसी भी स्थिति में घर जाने को तैयार नहीं थी और जीद पर अड़ी थी कि उसे उसके पति अक्षय कुमार के पास मुंबई भेजा जाए और उससे बात कराई जाए. महिला थाना प्रभारी ने कहा कि यदि इस बीच उसके परिवार से कोई लेने आता है तो उसे उन्हें सौंप दिया जाएगा. 

महिला ने आवेदन देकर कहा कि वह बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी है और शादी के बाद वो (अक्षय कुमार) उसे पटना में छोड़कर मुंबई चले गए. कभी मिलने के लिए भी नहीं आए. अब उनका फोन नंबर भी उसके पास नहीं है. जिससे वह अक्षय कुमार से बात कर सके. महिला ने अपने आवेदन में जल्द से जल्द पति के पास मुंबई पहुंचा देने का आग्रह किया है. महिला लंबे समय तक महिला थाने में ड्रामा करती रही और वहां मौजूद किसी भी पुलिसकर्मी की बात नहीं सुनी. 

टॅग्स :बिहारपटनामुंबईअक्षय कुमारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?