लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के महोबा में महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 1, 2021 13:01 IST

Open in App

महोबा (उत्तर प्रदेश), एक अप्रैल महोबा जिले में कबरई थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से लौट रही एक महिला से कथित रूप से बलात्कार का मामला सामने आया है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

कबरई थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि 42 वर्षीय महिला से बलात्कार किये जाने की घटना मंगलवार देर शाम की है और पीड़िता ने घटना की प्राथमिकी बुधवार को दर्ज करायी। घटना के समय महिला खेत से फसल की कटाई कर अपने घर लौट रही थी, तभी बांदा जिले के मटौंध के रहने वाले बृजकिशोर (45) ने घर छोड़ने के बहाने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और एकांत जगह ले जाकर उससे बलात्कार किया।

सिंह ने बताया कि जब काफी देर तक महिला अपने घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने खेत में जाकर खोजबीन की और मौके से आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

सिंह ने बताया कि आरोपी और पीड़िता के गांव अगल-बगल हैं, इसलिए दोनों एक दूसरे से परिचित थे। पीड़िता के पति की आठ साल पहले मौत हो चुकी है और वह अपनी दो बेटियों व एक बेटे के साथ अन्य परिजनों से अलग रह रही है।

एसएचओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़िता की चिकित्सीय जांच करवाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं