दिल्ली में महिला से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
By भाषा | Updated: August 19, 2021 12:56 IST2021-08-19T12:56:58+5:302021-08-19T12:56:58+5:30

दिल्ली में महिला से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक कार में दो लोगों ने एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को आरोपी नौकरी देने के नाम पर शहर लेकर आए थे। ये सभी उत्तर प्रदेश के नोएडा के सूरजपुर के रहनेवाले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने 16 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर चिकित्सकीय जांच कराया गया। वहीं उससे बातचीत की गई और परामर्श दिया गया। अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत और उसकी चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी (सामूहिक दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धौंस-धमकी) का मामला दर्ज कर लिया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।