लाइव न्यूज़ :

बलिया में महिला के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 14, 2021 11:17 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 14 नवंबर बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में 27 वर्षीय महिला के साथ घर में घुसकर कथित रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है ।

पुलिस के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में गत 26 सितम्बर को एक विवाहिता घर में अकेली थी और इसका लाभ उठाकर इम्तियाज अहमद (29) उसके घर में घुस गया तथा महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

फेफना थाना के प्रभारी सुनील तिवारी ने रविवार को बताया कि महिला के पति की शिकायत पर शनिवार को इम्तियाज अहमद के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है तथा पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि महिला के पति का कहना है कि आरोपी ने घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी, इसी कारण भयवश उसने देर से शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह