घर में घुसकर महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 2, 2021 11:50 IST2021-06-02T11:50:15+5:302021-06-02T11:50:15+5:30

Woman raped by entering house, accused arrested | घर में घुसकर महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), दो जून फतेहपुर जिले के धाता क्षेत्र में महिला के घर में घुसकर उसका बलात्कार करने का एक कथित मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में आरोपी युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सोमवार रात को आरोपी ने 30 साल की महिला का उसके घर में घुसकर बलात्कार किया। उस समय महिला अपने घर में अकेली थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मंगलवार को मामला दर्ज कर आरोपी उदय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू (32) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman raped by entering house, accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे