महिला को लड़ाई के दौरान धक्का दिया, अस्पताल में हुई मौत

By भाषा | Updated: November 7, 2021 00:45 IST2021-11-07T00:45:36+5:302021-11-07T00:45:36+5:30

Woman pushed during fight, died in hospital | महिला को लड़ाई के दौरान धक्का दिया, अस्पताल में हुई मौत

महिला को लड़ाई के दौरान धक्का दिया, अस्पताल में हुई मौत

नागपुर, छह नवंबर महाराष्ट्र के नागपुर में झगड़े के दौरान महिला को कथित रूप से धक्का देने और उसके बाद अस्पताल में उसकी मौत होने के मामले में शनिवार को दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

परसियोनी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गजानन दायरे और उसके भाई ने पड़ोस में रहने वाली आशा भाउराव फूलबंधे (50) को बृहस्पतिवार की सुबह बहस के दौरान धक्का दिया था। महिला की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया, ‘‘महिला के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना दिया था। हमनें दायरे बंधुओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman pushed during fight, died in hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे