मध्यप्रदेश में उज्जैन के अस्पताल से महिला कैदी प्रहरियों को चकमा देकर हुई फरार

By भाषा | Updated: February 12, 2021 20:20 IST2021-02-12T20:20:45+5:302021-02-12T20:20:45+5:30

Woman prisoner escaped from Ujjain's hospital in Madhya Pradesh by dodging guards | मध्यप्रदेश में उज्जैन के अस्पताल से महिला कैदी प्रहरियों को चकमा देकर हुई फरार

मध्यप्रदेश में उज्जैन के अस्पताल से महिला कैदी प्रहरियों को चकमा देकर हुई फरार

उज्जैन, (मप्र) 12 फरवरी मध्यप्रदेश के उज्जैन में केन्द्रीय जेल की 45 वर्षीय महिला कैदी यहां सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान फरार हो गई।

उज्जैन जिला जेलर अलका सोनकर ने बताया कि फरार महिला कैदी सुनीता उर्फ सोनाली उज्जैन की ही रहने वाली है तथा उसे बृहस्पतिवार को तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से वह आधी रात के आसपास सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर भाग निकली।

उन्होंने बताया कि सुनीता को धोखाधड़ी के एक मामले में सितंबर 2020 से जेल में रखा गया था। उसे नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर उनकी शादी पैसे वाले बुजुर्ग लोगों से करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस तरह की शादियाँ करवाकर वह कथित तौर पर बड़ी रकम लेती थी।

सोनकर ने बताया कि इस घटना के बाद लापरवाही के आरोप में दो सुरक्षाकर्मियों प्रेमलता कटारा और विष्णु गडवा को निलंबित किया गया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) पल्लवी शुक्ला ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर फरार महिला कैदी की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman prisoner escaped from Ujjain's hospital in Madhya Pradesh by dodging guards

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे