लाइव न्यूज़ :

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर महिला ने व्यक्ति पर तेजाब डाला

By भाषा | Updated: November 20, 2021 22:44 IST

Open in App

इडुक्की, 20 नवंबर महिला ने कथित तौर पर शादी का प्रस्ताव ठुकराने के लिए शनिवार को एक व्यक्ति पर तेजाब फेंक दिया। महिला (35) दो बच्चों की मां भी है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि तिरूवनंतपुरम के रहने वाले अरूण कुमार (28) का राज्य की राजधानी के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि 16 नवंबर को शीबा नाम की महिला ने उन पर तेजाब फेंक दिया जिससे उनकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा है।

पुलिस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘चिकित्सकों का कहना है कि उनकी आंख की रोशनी जा सकती है। उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। वह संबंध समाप्त करना चाहते थे लेकिन उसने उन्हें ब्लैकमेल करना चाहा और पैसे की मांग की।’’

उन्होंने बताया कि कुमार अपने एक रिश्तेदार और दोस्त के साथ अदिमाली में एक गिरजाघर के पास 16 नवंबर को महिला को पैसे देने गए हुए थे।

गिरजाघर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज से आज पता चला कि शीबा कुमार के पीछे खड़ी थी और उसने आगे आकर उनके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। इस दौरान वह भी मामूली रूप से जख्मी हो गई।

पुलिस ने कहा कि इस सिलसिले में कल मामला दर्ज किया गया और शीबा को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल