लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के गेस्ट हाउस में मृत पाई गयी महिला पुलिसकर्मी

By भाषा | Updated: November 25, 2021 21:07 IST

Open in App

कोलकाता, 25 नवंबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कलिम्पोंग से आधिकारिक काम से आई एक महिला पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार को एक गेस्ट हाउस में अपने कमरे में अचेत अवस्था में पाई गयी। महिला को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दार्जिलिंग की रहने वाली बिंदु लामा सुब्बा ने बुधवार को कालीघाट इलाके के एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया था। महिला पुलिसकर्मी के पद के बारे में अब तक जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने अप्राकृतिक रूप से मौत होने का मामला दर्ज कर लिया है।

कालीघाट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ''वह कलिम्पोंग से अन्य पुलिस कर्मियों के साथ यहां आई थी। हमने उसके लिए एक कमरा बुक किया था। आज सुबह, उसने नाश्ते का आदेश दिया था। जब वेटर खाना उसके कमरे में ले गया, तो वह बेहोश पड़ी मिली। होटल के अधिकारियों ने हमें सूचित किया और हम उसे एसएसकेएम अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।''

पुलिस ने बिंदु लामा सुब्बा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है