लाइव न्यूज़ :

पुणे स्थित सेना के प्रशिक्षण संस्थान में महिला अधिकारी का शव फंदे से लटका मिला

By भाषा | Updated: October 13, 2021 16:20 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 13 अक्टूबर महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित मिलिट्री इंटेलिजेंस प्रशिक्षण स्कूल एंड डिपो (एमआईएनटीएसडी) के परिसर में भारतीय थल सेना की 43 वर्षीय महिला अधिकारी का शव बुधवार को उनके सरकारी आवास पर फंदे से लटका हुआ मिला।

सेना और पुलिस को संदेह है कि यह मामला आत्महत्या का हो सकता है।

एक अधिकारी ने बताया कि एक कर्मचारी आज सुबह जब लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक की अधिकारी के आवास पर उन्हें चाय देने पहुंचा, तब इस घटना का पता चला। अधिकारी का शव दुपट्टे से बने फंदे से लटका हुआ मिला।

पुलिस के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशिक्षण के लिए एमआईएनएसडी आयी थीं।

पुलिस उपायुक्त (जोन-5) नम्रता पाटिल ने कहा कि उन्हें (मृतका को) कुछ घरेलू परेशानियां थीं और उन्होंने अदालत में तलाक की अर्जी दे रखी थी।

पाटिल ने कहा, ‘‘हमने मौत के सिलसिले में जांच शुरू कर दी है।’’

सैन्य प्रशासन ने एक बयान में कहा कि पुणे स्थित मिलिट्री इंटेलिजेंस प्रशिक्षण स्कूल एंड डिपो के परिसर में एक महिला अधिकारी द्वारा संभवत: आत्महत्या कर लेने की घटना सामने आयी है।

उसमें कहा गया है कि अधिकारी संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं।

विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच में सेना पूरा सहयोग कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है