लाइव न्यूज़ :

फर्जी दस्तावेजों के सहारे कार्यवाहक प्रधान बनी पाकिस्तानी मूल की महिला, पोल खुलने पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 3, 2021 16:32 IST

Open in App

एटा (उप्र), तीन जनवरी जिले में करीब 35 साल से अवैध रूप से रह रही पाकिस्तानी मूल की एक महिला फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों के सहारे कार्यवाहक प्रधान बन गयी लेकिन जांच में पोल खुलने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

एटा के जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने रविवार को बताया कि शिकायत मिली थी कि तहसील जलेसर के ग्राम गुदाऊ में पाकिस्तानी मूल की एक 65 वर्षीय महिला बानो बेगम पत्नी अशरत अली के अवैध रूप से निवास कर रही है और फर्जी राशनकार्ड, आधार कार्ड, मतदाना पहचान पत्र बनवाकर वह ना सिर्फ ग्राम पंचायत की सदस्य चुनी गई है बल्कि प्रधान की अचानक मौत के बाद कार्यवाहक प्रधान नियुक्त की गई है।

उन्होंने बताया क़ि इस मामले की जांच एसडीएम जलेसर एसपी गुप्ता व डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने की और उन्होंने शिकायत को सही पाया।

भारती ने बताया, ‘‘बानो बेगम के पिता करीब चार दशक पहले पहले कराची से आगरा आए और कुछ दिन वहां नौकरी की। इसी दौरान उन्होंने बानो का निकाह अशरत अली से कराया और वापस पाकिस्तान लौट गए। बानो को निकाह के 35 साल बाद भी भारत की नागरिकता नहीं मिली है।’’

उन्होंने बताया कि बानो ने 1995 में अवैध तरीके से अपना नाम मतदाता सूवी में डलवाया, फिर उसके आधार पर अपना राशन कार्ड और आधार कार्ड बनवाया। 2015 में वह ग्राम पंचायत गुदाऊ की सदस्य बन गयी और 2020 में वह कार्यवाहक प्रधान चुनी गई।

डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि गांव के ही कुवैदा खान की शिकायत पर जांच के बाद पता चला कि बानो दीर्घावधिक वीजा पर देश में रह रही है और उसके पास भारत की नागरिकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी अभिलेखों की जांच की जा रही है और कार्यवाहक प्रधान की संस्तुति करने वाले पंचायत सचिव को वहाँ से हटा दिया गया है।

एसडीएम एसपी वर्मा ने बताया कि बानो छह महीने तक कार्यवाहक प्रधान रही है, उसके कार्यकाल की जांच कराई जा रही है। बाकह दस्तावेजों से जुड़ी जांच भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि बानो का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!