लाइव न्यूज़ :

गुजरात में महिला ने बेटे की हत्या की, मानसिक रूप से बीमार बहन को कर रहा था तंग

By भाषा | Updated: March 30, 2021 00:01 IST

Open in App

अमरेली, 29 मार्च गुजरात के अमरेली जिले के खेड़ा गांव में एक महिला ने अपने 30 वर्षीय बेटे की कथित रूप से हत्या कर दी जो मानसिक रूप से बीमार बहन को परेशान कर रहा था। यह जानकाीी पुलिस ने सोमवार को दी।

पिपावाव थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सावजी शियाल को उसकी मां दुधीबेन और मुन्ना बरैया नाम के पड़ोसी ने रविवार देर रात डंडे से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

सावरकुंडला के पुलिस उपाधीक्षक के जे चौधरी ने बताया, ‘‘चार बच्चों का पिता शियाल मानसिक रूप से बीमार अपनी 22 वर्षीय बहन को परेशान कर रहा था। दुधीबेन ने शियाल को शांत करने के लिए अपने पड़ोसी मुन्ना को बुलाया। जब सारे प्रयास नाकाम हो गए तो दोनों ने उसे डंडे से पीटा। जब उसकी मौत हो गई तो वे उसके शव को घर पर छोड़कर भाग गए।’’

उन्होंने बताया कि शियाल की पत्नी की शिकायत पर दुधीबेन और मुन्ना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos