लाइव न्यूज़ :

पति से विवाद के बाद महिला ने बेटे की हत्या की

By भाषा | Updated: March 30, 2021 15:44 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 30 मार्च प्रतापगढ़ जिले के अंतू क्षेत्र में पति द्वारा होली पर मायके ले जाने से मना करने से कथित तौर पर नाराज एक महिला ने तीन वर्षीय बेटे की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी और अपना भी गला काट जान देने का प्रयास किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुरेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि अंतू थाना क्षेत्र के पूरे बैजनाथ गांव के निवासी राकेश की पत्नी केश कुमारी ने होली पर मायके जाने के लिए कहा था। राकेश ने इससे इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया।

उन्होंने बताया कि रविवार की रात राकेश अपने निर्माणाधीन मकान में सोने चला गया और केश कुमारी ने सोमवार अल सुबह अपने तीन वर्षीय बेटे की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि केश ने अपने गले को चाकू से काट कर खुदकुशी की कोशिश की। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ बच्चे को मृत पाया जबकि केश कुमारी गंभीर रूप से घायल पाई गई।

द्विवेदी ने बताया कि परिजन ने सोमवार की सुबह पुलिस को बताए बगैर बच्चे का शव दफना दिया। इसकी खबर मिलने पर पुलिस ने शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह