राजस्थान में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या

By भाषा | Updated: November 20, 2020 15:48 IST2020-11-20T15:48:09+5:302020-11-20T15:48:09+5:30

Woman murdered in Rajasthan after rape | राजस्थान में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या

राजस्थान में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या

जयपुर, 20 नवंबर राजस्थान में जयपुर आयुक्तालय के खो-नागोरियान थाना क्षेत्र में एक विवाहिता से कथित तौर पर दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि महिला के पति ने महावीर नामक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उसने उनकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और 302 (हत्या) का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman murdered in Rajasthan after rape

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे